टीएस सिंहदेव ने की सोनिया गांधी से मुलाकात... - Balaji 36 News

टीएस सिंहदेव ने की सोनिया गांधी से मुलाकात…


रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी से मुलाकात की है। हालांकि मुलाकात के दौरान क्या कुछ चर्चाएं हुई, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयी है।

लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का दिल्ली दौरान इन दिनों खूब चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक करीब 15 मिनट की ये मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान सिर्फ सोनिया गांधी और सिंहदेव ही मौजूद थे।

दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और सोनिया गांधी की मुलाकात 10 जनपथ स्थित आवास में हुई। तकरीबन 15 मिनट तक विषयों पर चर्चा की गयी। आज शाम स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रायपुर लौट सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नई दिल्ली में सिंहदेव हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *