कैरेक्टर पर शक करता था पति, कलह से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत - Balaji 36 News

कैरेक्टर पर शक करता था पति, कलह से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत


दुर्ग। एक महिला ने अपने घर के झगड़े से तंग आकर चूहा मारने की दवा खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

साकेत कॉलोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह (29) का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चालक था। दोनों के दो बच्चे हैं। दीनानाथ नेहा के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इससे तंग आकर नेहा ने एक अगस्त को चूहामार दवा खा लिया था। अधिक मात्रा में दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 4 अगस्त की रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो रिपोर्ट के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने केस डायरी मोहन नगर थाने भेजी। मोहन नगर पुलिस ने 7 अगस्त को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *