इस दिन CG आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे का सम्मेलन को करेंगे संबोधित - Balaji 36 News

इस दिन CG आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे का सम्मेलन को करेंगे संबोधित


रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ आना तय हो गया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, खड़गे 13 अगस्त को जांजगीर आ रहे हैं। वे पहले राजधानी रायपुर आएंगे, फिर यहां से जांजगीर जाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे जांजगीर में भरोसे का सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विस्तृत कार्यक्रम एक दो दिन में जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी को भी आना था लेकिन अब तक दौरे की सहमति नहीं मिली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *