छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर.. बस ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 17 मवेशियों की मौत - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर.. बस ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 17 मवेशियों की मौत


महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे बैठे गायों को रौंद दिया। NH-53 रोड पर वन काष्ठागार के पास एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र की घटना है।

बताया जा रहा है कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार बस ने सड़क पर बैठे 17 मवेशियों रौंद डाला। बस चालक मौका देख वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *