ACCIDENT : सड़क पर खून ही खून : तेज रफ्तार बस 17 मवेशियों को रौंदा, हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस - Balaji 36 News

ACCIDENT : सड़क पर खून ही खून : तेज रफ्तार बस 17 मवेशियों को रौंदा, हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस


महासमुंद।जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहा NH-53 रोड पर वन काष्ठागार के पास एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र की घटना है।

  

बताया जा रहा है कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी।17 मवेशी बैठे हुए थे। तभी महिंद्रा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर बैठे 17 मवेशियों रौंद डाला। बस चालक मौका देख वहा से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *