CG NEWS : फ्लाइट बंद होने के विरोध में शहर बंद, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग - Balaji 36 News

CG NEWS : फ्लाइट बंद होने के विरोध में शहर बंद, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग


बिलासपुर। बिलासपुर-इंदौर की फ्लाइट बंद होने के चलते हवाई सेवा संघर्ष समिति ने आज बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों से विमान की कनेक्टिविटी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने ये ऐलान किया है।

बिलासपुर-इंदौर की फ्लाइट बंद होने से पहले भोपाल की फ्लाइट को बंद किया गया था। दिल्ली की फ्लाइट का किराया बढ़ाए जाने का भी विरोध किया जा रहा है। हवाई सेवा समिति के आह्वान पर शहर के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों समेत स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है।

व्यापारी संगठनों के समर्थन को देखते हुए शुक्रवार को बंद के पक्ष में शनिचरी, तिफरा सब्जी मंडी, बृहस्पति बाजार, बुधवारी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, मुंगेली नाका, मंगला चौक सरकंडा, तेलीपारा और पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *