CG Crime : पहले महिला को अकेले में बुलाया, फिर आरोपी ने किया रेप, चढ़ा पुलिस के हत्थे - Balaji 36 News

CG Crime : पहले महिला को अकेले में बुलाया, फिर आरोपी ने किया रेप, चढ़ा पुलिस के हत्थे


कवर्धा। CG Crime : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल कबीरधाम जिले के ग्राम कुई में रहने वाले राजेश कुमार सोनवानी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता महिला को किसी बहाने से अकेले में मिलने बुलाया और उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

कवर्धा एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया, दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटना के बाद युवक फरार हो गया था. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *