आज का कार्यक्रम : युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम भूपेश बघेल जारी करेंगे बेरोजगारी भत्ते की राशि


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 22 हजार 625 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 31.71 करोड़ रूपए की राशि अंतरण करेंगे।

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इस प्रकार जुलाई महीने की राशि शामिल करने पर अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित हो जाएगी।

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा

बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 4228 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1791 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *