CG BREAKING : प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, प्रशासन ने नर्सिंग होम को किया सील - Balaji 36 News

CG BREAKING : प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, प्रशासन ने नर्सिंग होम को किया सील


सूरजपुर। CG BREAKING : जिले में रश्मि निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के मामले में प्रशासन जाँच में जुट गया है, वहीँ प्रशासन ने रश्मि निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है।

दरअसल नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद  तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम को सील करा दिया और बताया कि जांच में किसी प्रकार छेड़खानी ना हो इसलिए अभी सील कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *