CG ACCIDENT BREAKING : दर्दनाक हादसा : बनारस से कोरबा आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 से 60 यात्री थे सवार, 6 की हालत गंभीर - Balaji 36 News

CG ACCIDENT BREAKING : दर्दनाक हादसा : बनारस से कोरबा आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 से 60 यात्री थे सवार, 6 की हालत गंभीर


सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आई है।  यहां बनारस (banaras)से कोरबा (korba)आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम की है ।

मिली जानकारी के मुताबिक रात 3.30 बजे ये हादसा हुआ है। हादसे के वक्त बस में 50 से 60 यात्री सवार थे. सभी को चोटें आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती(admit) कराया गया है। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अंबिकापुर(ambikapur) जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।  हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

इस खबर पर अपडेट जारी है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *