छत्‍तीसगढ़ के इन इलाकों में आज होगी बारिश...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..!! - Balaji 36 News

छत्‍तीसगढ़ के इन इलाकों में आज होगी बारिश…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..!!


रायपुर । मौसम विभाग का कहना है कि आज क्षेत्र में  भारी वर्षा होने के आसार है और रायपुर में हल्की वर्षा होगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगी।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मानसून द्रोणिका सक्रीय हो गई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण निम्न स्तर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर है। इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा व कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

एक जून से लेकर 24 जुलाई तक 431.8 मिमी वर्षा हुई

प्रदेश में एक जून से लेकर 24 जुलाई तक 431.8 मिमी वर्षा हुई है,जबकि अब तक सामान्य रूप से 483 मिमी वर्षा हो जानी चाहिए। इस प्रकार प्रदेश में सामान्य से 11 फीसद कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में 507.9 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के पांच जिलों में ज्यादा वर्षा, 11 जिलों में सामान्य वर्षा, 10 जिले में कम वर्षा, 1 जिले में अति कम वर्षा हुई है। बालोद जिले में सर्वाधिक 619.4 मिमी वर्षा हुई है,इसी प्रकार सरगुजा में सबसे कम 172.3 मिमी वर्षा हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *