खुदाई में परिवार को मिले 240 सोने के सिक्के, 4 पुलिसवालों ने मारपीट कर हड़पे, अब हुआ एक्शन - Balaji 36 News

खुदाई में परिवार को मिले 240 सोने के सिक्के, 4 पुलिसवालों ने मारपीट कर हड़पे, अब हुआ एक्शन


मध्य प्रदेश। अलीराजपुर में आदिवासी परिवार के साथ मारपीट और सोने के सिक्के चुराने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। चारों पर पिटाई के बाद कथित तौर पर 240 सोने के सिक्के चुराने के आरोप लगा है। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी समेत चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने मीडिया को बताया कि सोंडवा पुलिस थाने के प्रभारी और तीन कांस्टेबलों सहित सभी चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्हें गुजरात में खुदाई के दौरान ये सिक्के मिले थे। उन्होंने बताया कि चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि एफआईआर में केवल एक कांस्टेबल का नाम है, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मियों को अज्ञात आरोपी के रूप में नामित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *