बड़ी खबरः भाजपा नेता गिरफ्तार...करोड़ों के घोटाले का है आरोप..!! - Balaji 36 News

बड़ी खबरः भाजपा नेता गिरफ्तार…करोड़ों के घोटाले का है आरोप..!!


रायपुर। भाजपा के दिग्गज नेता प्रीतपाल बेलचंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भाजपा नेता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष पर उनके कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्रीतपाल को गिरफ्तार किया है।

यह मामला 2014 से 2020 के बीच का है। प्रीतपाल लगातार 20 सालों तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष थे। बता दें कि वे 2008 में दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पुलिस आज प्रितपाल बेलचंदन को दोपहर तक कोर्ट में पेश कर सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *