जनता कांग्रेस के विधायक की भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज... - Balaji 36 News

जनता कांग्रेस के विधायक की भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज…


रायपुर। छत्तीसगढ़ की इकलौती प्रांतीय पार्टी जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल शुक्रवार को सदन की कार्रवाई के दौरान प्रमोद शर्मा को भाजपा के आला नेताओं के साथ मेल-मुलाकात करते देखा गया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जनता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रमोद शर्मा सदन में विधि-विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते नजर आए। उन्हें भाजपा के आला नेताओं के साथ सलाह-मश्वरा करते हुए देखा गया। सूत्रों के अनुसार वे पार्टी छोड़ने के बाद बनने वाली स्थितियों-परिस्थितियों को लेकर मंत्रणा कर रहे हैं।

बता दें कि प्रमोद शर्मा को जेसीसीजे से निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, जेसीसीजे से इस्तीफा देने की बात मीडिया में सामने आने पर प्रमोद शर्मा ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी सलाह-मश्वरा का दौर जारी है। आगे जो भी फैसला होगा, आप लोगों को बता दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *