मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश...!! - Balaji 36 News

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश…!!


रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। रात को बारिश होने से लोगों को दिनभर की गर्मी से राहत मिली है। बीती रात हुई बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है, और आज बादल छाए है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाको में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले 4- 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *