CG NEWS : कुएं में गिरे दो भालू, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर…. - Balaji 36 News

CG NEWS : कुएं में गिरे दो भालू, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर….


महासमुंद। CG NEWS : महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में 2 नर भालू खेत के कुएं में गिर गए. जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने जुट गई।

आपको बता दें वन परिक्षेत्र पिथौरा के ग्राम पिलवापाली के भीरहादीपा में देवीचंद बरिहा के खेत के कुएं में विचरण करते 2 नर भालू कुएं में गिर गया। उक्त भालुओं की उम्र करीबन 4 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू किया। उक्त भालुओं को कुएं से सुरक्षित निकाला और विभाग द्वारा जंगल आसपास के खेतों में कुएं को सुरक्षित करने आदेशित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *