अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत, सीएम बघेल ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने दिए निर्देश - Balaji 36 News

अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत, सीएम बघेल ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने दिए निर्देश


रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *