जिला स्तरीय हरेली तिहार में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री साहू ...छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का किया शुभारम्भ - Balaji 36 News

जिला स्तरीय हरेली तिहार में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री साहू …छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का किया शुभारम्भ


दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में आज जिला स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री साहू ने जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों का पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये । कार्यक्रम में विधायक श्री अरुण वोरा एवं श्री देवेंद्र यादव, महापौर नगर निगम भिलाई श्री नीरज पाल, महापौर दुर्ग श्री धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम रिसाली श्रीमती शशिकला सिन्हा, महापौर नगर निगम भिलाई 3 चरौदा श्री निर्मल कोसरे, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुवनेश्वर यादव, नगर निगम भिलाई की पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू भी मौजूद थे ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हरेली तिहार को किसानों का तिहार माना जाता है। छत्तीसगढ़ में आज से तिहार मनाने की शुरुवात होती है। विकास के साथ मानवता की विकास भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पहचान दिलाने सरकार पहल कर रही है। छत्तीसगढ़ी बोली भाखा तीज तिहार में बड़ी मिठास है। आज छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का भी शुभारम्भ होने जा रहा है। यहां के खेलों में भी अपनत्व की भावना है। आप सभी गर्व के साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति को अपनाएं। मंत्री जी ने सभी को हरेली तिहार की बधाई व शुभकामनाए दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है और भरोसा है तो प्रदेश का विकास है। हरेली छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औऱ प्रथम त्यौहार है। आज इस शुभ अवसर पर पारम्परिक खेलो का जिसे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का नाम दिया गया है, शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने आह्वान किया। विधायक श्री देवेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति को पुनर्जीवित करने सरकार का अभिनव पहल है। सही मायने में अब भिलाई की पहचान मिनी भारत के रूप में झलक रही है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। महापौर नगर निगम भिलाई श्री नीरज पाल ने स्वागत भाषण में हरेली तिहार मनाने व छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी।
कार्यकम के अंत मे नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास ने आभर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री साहू सहित अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, एसपी श्री शलभ सिन्हा, डीएफओ श्री शशि कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि ,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
समाचार क्रं. 792


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *