रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

27 नवंबर को रुंगटा पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ lइस वर्ष का विशेष संदेश ‘ईयर ऑफ एम्पावरमेंट’ अर्थात् ‘सशक्तिकरण का वर्ष’ रहा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक विविधता को मंच प्रदान करना तथा विश्व बंधुत्व, एकता और आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना था।

समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी मुख्य अतिथि तथा वैशाली नगर, भिलाई के विधायक श्री रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री संजय रुंगटा,डायरेक्टर श्रीमती रजनी रुंगटा, डायरेक्टर डॉ. साकेत रुंगटा डायरेक्टर श्रीमती हर्षा रुंगटा, कुलाधिपति, रुंगटा स्किल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री संतोष रूंगटा, बोर्ड मेंबर (पूर्व क्रिकेटर) श्री राजेश चौहान, श्री चतुर्भुज राठी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति सिंह, उप प्रधानाचार्य श्री महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम का आरंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ‘सरस्वती वंदना’ से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात विद्यालय की उप प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गयाl विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीप्ति सिंह जी ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों से अवगत करवाया ।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों, राज्यों एवं संस्कृतियों की झलक प्रस्तुत करते हुए रंगारंग नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की। ‘मिनी रॉकस्टार’, ‘बॉली रेट्रो’,, छत्तीसगढ़ का ‘बस्तरिया लोकनृत्य’, ‘द स्पूकी शो – स्केरी डांस’, ‘राम भक्त हनुमान – द सिंबल ऑफ स्ट्रेंथ’, ‘ड्रीम्स इन मोशन – फ्लेमिंगो डांस’ तथा ‘द स्पिरिट ऑफ नॉर्थ ईस्ट’ जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में भजन संगीत पर आधारित ‘भजन कॉन्सर्ट’, समूह नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. चौधरी जी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा बदलते भारत में युवाओं के लिए अपार अवसर उपलब्ध हैं। अब वह दौर बदल चुका है, जब बच्चों को केवल सरकारी नौकरी के लिए तैयार किया जाता था। आज स्टार्टअप, उद्यमिता, खेल, कला और तकनीक सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावनाएँ हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों पर स्कूल का टॉपर बनने का दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करें। जीवन में सफलता के लिए अंकों से अधिक आत्मविश्वास, धैर्य, जुनून और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने का जज्बा महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि श्री रिकेश सेन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं प्रस्तुतियों की सराहना की उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजनों की प्रशंसा की।

चेयरमैन श्री संजय रुंगटा ने विद्यालय की उपलब्धियों और आगे विकास की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अपने प्रेरणादायक वक्तव्य के माध्यम से बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार और आत्मविश्वास अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्ह वितरण, धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *