आज सिरसा गेट, भिलाई में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया।
ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। आज रायपुर प्रवास के दौरान सिरसा गेट में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। ओबीसी समाज के हित, अधिकार और विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवाज को और मजबूत किया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना ही मेरी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललित चंद्राकर की यह नियुक्ति दुर्ग ग्रामीण ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।