भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी के निवास में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व गवर्नर आदरणीय श्री रघुवर दास जी का आगमन हुआ जहां परिवार के सभी सदस्यों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया उन्होंने वहां पहुंचकर श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी से चाय पर राजनीतिक एवं पारिवारिक चर्चा की और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 पर अपनी बात को रखते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की 2014 जब से नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और निश्चित रूप से उनके द्वारा दिए हुए विजन को भारत 2047 पे पूर्ण करेगा और दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरेगा श्री रघुवर दास जी और ब्रजेश बिचपुरिया जी के बहुत आत्मीय और स्नेहिल संबंध रहे हैं जब भी वह छत्तीसगढ़ प्रवास पर आते हैं तो ब्रजेश बिचपुरिया जी एवं उनके परिवार के सदस्यों से स्नेहिल भेंट करने उनके निवास पहुंचते हैं और उनका स्नेह आशीर्वाद बच्चों को प्राप्त होता है इस विशेष अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुंदरलाल साहू जी, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक रूद्र मूर्ति जी, एबीवीपी के पूर्व संयोजक पलाश घोष जी, युवा मोर्चा पूर्व महामंत्री रितेश सिंह जी, पटरी पार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा जी ,दुर्ग के वरिष्ठ पार्षद एवं जिला प्रवक्ता अरुण सिंह जी, सक्रिय सदस्य शत्रुघन पंडित जी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता रवि साहू जी, जामुल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर जी, जामुल मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता जी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव जी एवं अन्य वरिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता बिचपुरिया जी के निवास में उपस्थित रहे l