विशेष लेख: इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

2 करोड़ 49 लाख 18 हजार 115 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं

धनंजय राठौर,
संयुक्त संचालक, जनसंपर्क

स्वास्थ्य किसी भी समाज और राज्य के विकास की आधारशिला है। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ में इस योजना को राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं के साथ एकीकृत कर शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के रूप में अत्यंत प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान होने वाले भारी आर्थिक बोझ से बचाना है। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना- स्वस्थ और सशक्त राज्य की ओर एक क्रांतिकारी कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील कार्यशैली ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय की दृढ़ इच्छाशक्ति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना कमजोर वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच साबित हुआ है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना छत्तीसगढ़ के हर उस नागरिक का जीवन रक्षक कवच बन चुकी है, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

योजना का स्वरूप और प्रमुख लाभ

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार केवल केंद्रीय सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य सरकार ने राशन कार्ड के माध्यम से लगभग सभी परिवारों को इसके दायरे में लाने का प्रयास किया है। पात्र परिवारों को देश और राज्य के पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान कार्ड (AB-PMJAY / SVSASY) 2 करोड़ 71 लाख 11 हजार 762 के विरूद्ध 2 करोड़ 49 लाख 18 हजार 115 कार्ड बनाए जा चुके हैं। जो लक्ष्य का 91.9 प्रतिशत है, जिनमें सूरजपुर जिला 21 लाख 93 हजार 647 आयुष्मान कार्ड बनाकर 97 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है।

नियद नेल्ला-नार 2.0 के तहत दूरस्थ वनांचल और पूर्व नक्सल प्रभावित 10 जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, कोण्डागांव, गरियाबंद, मोहला-मानपुर, अम्बागढ़ चौकी और छुईखदान में 93 प्रतिशत राशन कार्डधारी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2021 में राज्य को छह श्रेणियों में से चार श्रेणियों में पुरस्कार मिले थे। इनमें तीन पुरस्कार आयुष्मान कार्ड पंजीयन और एक पुरस्कार लैंगिक समानता के लिए था।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर व दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए सहायता

अंत्योदय, प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारक और केंद्रीय सूची में सूचीबद्ध परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। वहीं अन्य पात्र सामान्य राशन कार्ड धारक परिवारों को राज्य योजना के अंतर्गत 50 हजार रूपए तक की चिकित्सा सहायता उपलब्ध है। जहां सामान्य और बड़ी बीमारियां आयुष्मान योजना के दायरे में आती हैं, वहीं कई बार कुछ दुर्लभ और बेहद गंभीर बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका खर्च लाखों में होता है। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर व दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत लिवर प्रत्यारोपण, किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोग, कैंसर, कोक्लियर इम्प्लांटऔर दुर्लभ अनुवांशिक बीमारियों जैसी उच्च लागत वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सीधे अस्पतालों को राशि जारी की जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *