जी रोड से शीतला मंदिर तक महामाया मंदिर रोड का होगा चौड़ीकरण, सीसी रोड एवं कवर्ड आरसीसी नाली का निर्माण
भिलाई। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में जी रोड से शीतला मंदिर तक महामाया मंदिर रोड पर 53 लाख 57 हजार रुपये की लागत से कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंडित एन.के. त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन की विधि संपन्न कराई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना वर्मा ने की। इस विकास कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में लोक निर्माण प्रभारी डिकेश पटेल ,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अनुराग गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद हरिदास वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया सब प्रभारी मिथिलेश यादव, किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य रामाधार शर्मा, जिला आईटी IT सेल सह प्रभारी जूही चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, एल्डरमैन अवधेश शुक्ला, गोल्डी गोस्वामी, प्रणव श्रीवास्तव, सुनीता कुर्रे, पार्षद प्रवीण राव, अश्विनी देशलहरे, उमाकांत साहू, श्रीमती रितिका यादव, हेमलता धीवर, लता साहू, उमेश्वरी साहू, राजकुमार सिंह, दीपक चतुर्वेदी, अवध बिहारी, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र साहू, इमरान रिजवी, पी.एन. दुबे, श्रीमती साधना स्वर्णकार, श्रीमती जुली सिंह, राधा ठाकरे, गीता निर्मलकर, रीता पाण्डेय, पूर्व पार्षद रागिनी निषाद, पिंकी सिल, ओंकार मार्कण्डेय, फिंगेश्वर साहू,होमेंद्र साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नगर पालिका के सहायक अभियंता