रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च में CGCOST प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

रंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवाचार, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर देश भर के विशेषज्ञों का मंथन; कुल 500 पंजीयन, 34 से अधिक शोध पत्र; ई-पोस्टर, मौखिक प्रस्तुति एवं क्विज़ प्रतियोगिता के साथ हुआ समापन
भिलाई, 21 नवंबर 2026। रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च (आरआईपीएसआर), भिलाई (संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत) द्वारा, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CGCOST), रायपुर के प्रायोजन A “Harnessing Artificial Intelligence in Pharmaceutical Sciences: Innovations, Challenges and Future Prospects” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 2026 का आयोजन 20 एवं 21 नवंबर 2026 को गरिमामय वातावरण में किया गया। सेमिनार का शुभारंभ 20 नवंबर को एसआरजीआई परिसर स्थित ऑडिटोरियम, रूंगटा नॉलेज सिटी, कोहका-कुरूद रोड, भिलाई में हुआ, जबकि दूसरे दिन के सत्र आरआईपीएसआर, कोहका, भिलाई में संपन्न हुए। सेमिनार में कुल 500 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया तथा 34 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए। दो दिनों में उद्घाटन सत्र, वैज्ञानिक सत्र एवं आमंत्रित व्याख्यान के साथ-साथ ई-पोस्टर प्रस्तुति, मौखिक प्रस्तुति तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस (20 नवंबर 2026)
भव्य उद्घाटन समारोह: सुबह 9:00 बजे से पंजीयन एवं स्वागत चाय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रातः 10:30 बजे अतिथियों के आगमन के साथ उद्घाटन सत्र आरंभ हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी, माननीय कुलपति, रूंगटा स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई रहे। मंच पर श्री संजय रूंगटा, चेयरमैन, संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस; डॉ. साकेत रूंगटा, डायरेक्टर; डॉ. श्रीकांत बुर्जे, डायरेक्टर एकेडमिक्स; प्रो. डॉ. चंचल दीप कौर, डायरेक्टर फार्मेसी; डॉ. ज्ञानेश कुमार साहू, संयोजक एवं प्राचार्य, आरआईपीएसआर; चेयरपर्सन के रूप में डॉ. शेखर वर्मा, प्रोफेसर, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं डॉ. अजाजुद्दीन, रजिस्ट्रार, रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी तथा डॉ. मुकेश शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का परिचय कराया गया और पौधा भैट कर उनका स्वागत किया गया, जो संस्था की प्रकृति एवं ज्ञान के संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। प्रो. डॉ. चंचल दीप कौर, डायरेक्टर (फार्मेसी) ने सेमिनार की थीम का परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आज औषधि विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।
डॉ. ज्ञानेश कुमार साहू (संयोजक एवं प्राचार्य) का स्वागत उद्बोधन: सेमिनार के संयोजक एवं आरआईपीएसआर के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश कुमार साहू, जिनके अथक प्रयासों से इस राष्ट्रीय सेमिनार के लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CGCOST), रायपुर से अनुदान प्राप्त हुआ, ने स्वागत उद्योधन देते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया तथा परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसके सहयोग से यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन संभव हो सका। डॉ. साहू के समर्पण एवं कुशल संयोजन की उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
श्री संजय रूंगटा (चेयरमैन) का संबोधनः श्री संजय रूंगटा, चेयरमैन, संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कार्यक्रम को संबोधित किया। शिक्षा जगत में संस्था को निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाले श्री रूंगटा के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व को सभी ने नमन किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए संस्था की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।
डॉ. साकेत रूंगटा (डायरेक्टर) का संबोधनः डॉ. साकेत रूंगटा, डायरेक्टर ने भी सभा को संबोधित किया। संस्था के विकास एवं विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में उनके सतत योगदान की उपस्थित जनों ने सराहना की।
उनकी सक्रिय उपस्थिति एवं प्रोत्साहन से आयोजन समिति तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साह कई गुना बढ़ गया। इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत बुर्जे, डायरेक्टर एकेडमिक्स की उपस्थिति भी कार्यक्रम के लिए प्रेरणादायी रही।
मुख्य अतिथि डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी ने अपने प्रेरक उद्बोधन से सभागार को ज्ञान और उत्साह से भर दिया। विद्वान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता डॉ. सुरिसेट्टी के विचारों को उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और खूब सराहा। उद्घाटन सत्र में पुस्तक का विमोचन भी किया गया तथा मुख्य अतिथि डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी का सम्मान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ राष्ट्रगान हुआ और उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ।
वैज्ञानिक सन्र: उद्घाटन सत्र के पश्चात अल्प विराम के बाद वैज्ञानिक सत्र आयोजित हुआ, जिसमें आमंत्रित वक्ता के रूप में डॉ. अचल मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), बिलासपुर ने “Rational Bioisosteric Design of Donepezil Analogs as Potent and Safer Acetylcholinesterase Inhibitors: By Using Al and Machine Learning Approach” विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उनके ज्ञानवर्धक व्याखयान से प्रतिभागी लाभान्वित हुए। संस्था की ओर से डॉ. अचल मिश्रा का सम्मान भी किया गया। इस सत्र में डेंटल, इंजीनियरिंग, साइंस, आईटीआई एवं मैनेजमेंट महाविद्यालयों के प्राचार्य, डीन तथा वरिष्ठ प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।
ई-पोस्टर प्रस्तुति: भोजनावकाश के बाद द्वितीय पाली में ई-पोस्टर प्रस्तुति हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने एआई के क्षेत्र में अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत किए। ई-पोस्टर के मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. आशीष मजूमदार, प्राचार्य, दावरा यूनिवर्सिटी, नवा रायपुर तथा डॉ. सत्यब्रत भंजा, प्राचार्य, एम.जे. कॉलेज, भिलाई उपस्थित रहे। दोनों विद्वानों ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
आतिथ्य एवं व्यवस्थाएं: आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया एवं समस्त प्रतिभागियों को सेमिनार किट वितरित की गई। प्रतिभागियों के लिए सुबह एवं शाम की चाय तथा भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
द्वितीय दिवस (21 नवंबर 2026)
वैज्ञानिक सन्र III – ई-पोस्टर प्रतियोगिता: दूसरे दिन प्रातः 9:00 बजे से ई-पोस्टर प्रतियोगिता के साथ वैज्ञानिक सत्रों की शुरुआत हुई। मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. स्वर्णाली दास, प्राचार्य, श्री शंकरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जुनवानी तथा डॉ. गुंजन जेसवानी, प्राचार्य, स्कूल ऑफ फार्मेसी, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई उपस्थित रहीं।
वैज्ञानिक सत्र IV – मौखिक प्रस्तुति: प्रातः 10:00 बजे से आयोजित मौखिक प्रस्तुति सत्र में प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। इस सत्र के मूल्यांकन का दायित्व भी डॉ. स्वर्णाली दास एवं डॉ. गुंजन जेसवानी ने निभाया।
वैज्ञानिक सत्र V – आमंत्रित व्याखयान: प्रातः 11:30 बजे से आयोजित आमंत्रित व्याख्यान सत्र में डॉ. शशांक सिंह, वैज्ञानिक, सीएसआईआर-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (CSIR-IIIM), जम्मू मुख्य वक्ता रहे, जिन्होंने “Al-Driven Healthcare: Transforming Medicine and Treatment Paradigms” विषय पर अपना व्याख्यान दिया। सत्र की अध्यक्षता डॉ. नागैद्र सिंह चौहान, ड्ग टेस्टिंग लेबोरेटरी, रायपुर तथा डॉ. आनंद महलवार, कुलपति, आईएसबीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर ने की। व्याख्यान के पश्चात वैज्ञानिक चर्चा एवं संवाद का सत्र भी हुआ।
क्विज़ प्रतियोगिता: भोजनावकाश के बाद दोपहर 2:00 बजे क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसकी मूल्यांकनकर्ता सुश्री सोनम सोनी, प्राचार्य, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD), छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई रहीं।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण: अपराह्न 3:00 बजे समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि डॉ. राजेश लालवानी, रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), मिलाई तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. शशांक सिंह, वैज्ञानिक, सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू रहे। आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ। आयोजन समिति ने सेमिनार को प्रायोजित करने के लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CGCOST), रायपुर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विजेताओं का सम्मान: समापन समारोह में ई-पोस्टर, मौखिक प्रस्तुति एवं क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उपविजेताओं को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), बिलासपुर; कोलंबिया इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रायपुर; संदीपनी कॉलेज; अंजनेय यूनिवर्सिटी, रायपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और विजेता रहे।
समापन समारोह में उपस्थितः डॉ. मोहम्मद साजिद अंसारी; डॉ. राजेश लालवानी, रजिस्ट्रार, सीएसवीटीयू, भिलाई; डॉ. शशांक सिंह, वैज्ञानिक, सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू, प्रो. डॉ. चंचल दीप कौर, डायरेक्टर फार्मेसी; डॉ. ज्ञानेश कुमार साहू,
संयोजक एवं प्राचार्य, आरआईपीएसआर; डॉ. आनंद महलवार, कुलपति, आईएसबीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर; डॉ. नागेद्र सिंह चौहान, ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी, रायपुर; डॉ. अजाजुद्दीन, रजिस्ट्रार, रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी; सुश्री सोनम सोनी,
प्राचार्य, यूटीडी, सीएसवीटीयू, भिलाई; सुश्री सुचिता वामनकर, डीन एकेडमिक्स, फार्मेसी उपस्थित रहे। इनके साथ अन्य महाविद्यालयों के वरिष्ठ प्राध्यापक, डीन एवं फैकल्टी सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित:
डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी (माननीय कुलपति, रूंगटा स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई), श्री संजय रूंगटा (चेयरमैन, एसआरजीआई), डॉ. साकेत रूगटा (डायरेक्टर), डॉ. श्रीकांत बुर्जे (डायरेक्टर एकेडमिक्स), प्रो. डॉ. चंचल दीप कौर (डायरेक्टर, फार्मेसी), डॉ. ज्ञानेश कुमार साहू (संयोजक एवं प्राचार्य, आरआईपीएसआर), डॉ. शेखर वर्मा (प्रोफेसर, केंद्रीय विश्वविद्यालय, जीजीयू बिलासपुर), डॉ. अजाजुद्दीन (रजिस्ट्रार, रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी), डॉ. मुकेश शर्मा (परीक्षा नियंत्रक, रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी), डॉ. अचल मिश्रा (असिस्टेंट प्रोफेसर, जीजीयू बिलासपुर), डॉ. आशीष मजूमदार (प्राचार्य, दावरा यूनिवर्सिटी, नवा रायपुर), डॉ. सत्यब्रत भंजा (प्राचार्य, एम.जे. कॉलेज, भिलाई), डा. स्वर्णाली दास (प्राचार्य, श्री शंकरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जुनवानी), डॉ. गुंजन जेसवानी (प्राचार्य, स्कूल ऑफ फार्मेसी, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई), डॉ. शशांक सिंह (वैज्ञानिक, सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू), डॉ. नागेंद्र सिंह चौहान (इ्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी, रायपुर), डॉ. आनंद महलवार (कुलपति, आईएसबीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर), सुश्री सोनम सोनी (प्राचार्य, यूटीडी, सीएसवीटीयू भिलाई) एवं डॉ. राजेश लालवानी (रजिस्ट्रार, सीएसवीटीयू भिलाई) सहित डेटल, इंजीनियरिंग, साइंस, आईटीआई एवं मैनेजमेंट महाविद्यालयों के प्राचार्य, डीन, वरिष्ठ प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *