सेंट थॉमस महाविद्यालय बना सेक्टर स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का विजेता


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सेक्टर स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन सेंट थॉमस महाविद्यालय द्वारा किया गयाl इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामगांव आर शासकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ नरेश दीवान थेl सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोन्स ने सभी खिलाडियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दीl महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने कहा कि खेल हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को सुदृढ़ करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंl मुख्य अतिथि डॉ नरेश दीवान ने कहा कि बास्केटबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें बहुत अधिक ऊर्जावान खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है और आप सभी बधाई के पात्र है क्योंकि आप सभी बहुत ऊर्जावान और सक्षम खिलाडी हैंl यह प्रतियोगिता लीग मैच के नियमानुसार खेली गयी जिसमें सीधे तौर पर लगातार मैच जीतकर सेंट थॉमस महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कियाl दूसरे स्थान पर शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर की टीम रहीl अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को मैडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थेl


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *