https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
भिलाई-3 । नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र में मंगलवार, 24 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन होगा। मंगल भवन भिलाई-3 के सामने आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के करकमलों से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
कार्यक्रम में लोक कलाकार चंपा निषाद की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। आयोजन को लेकर नगर निगम और स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम स्थल मंगल भवन भिलाई-3 के सामने दोपहर 2 बजे से पूर्व पहुंचकर समारोह में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम स्थल : मंगल भवन, भिलाई-3 के सामने
दिनांक : 24 नवंबर 2026, मंगलवार
समय : दोपहर 1 बजे से