14वाँ मार थियोडोसियस मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 6, भिलाई के स्कूल प्रांगण में दिनांक 21/11/2026 को संपन्न हुआ |
यह टूर्नामेंट 16 टीमों के बीच पाँच दिवसीय (17/11/2026 से 21/11/2026) मैच खेला गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय शुक्ला, खेल सहायक निदेशक, विशिष्ट अतिथि श्री सी.एस. बघेल, पूर्व जिला खेल अधिकारी, अन्य अतिथिगण रेव. फादर शाजी एम.बेबी, कोर एपिस्कोपा, स्कूल वाइस प्रेसिडेंट,रेव. फादर स्टेजिन जॉन मैथ्यू, सेंट थॉमस मिशन सेक्रेटरी, स्कूल और चर्च मैनेजिंग कमेटी के सदस्यगण, प्राचार्य महोदय रेव. फादर जेम्स गीवर्गीस, प्रथम पाली हेड मिस्ट्रेस श्रीमती एलिज़ाबेथ अनीता राजन, द्वितीय पाली हेड मिस्ट्रेस श्रीमती सोमी सजीव, अकादमिक इंचार्ज श्रीमती मीनू जेकब, प्री-प्राइमरी विंग प्रमुख श्रीमती जीना शिवन, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शालेय प्रार्थना तथा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। द्वितीय पाली हेड मिस्ट्रेस श्रीमती सोमी सजीव ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, हिस्सा लेने वाली टीमों, शिक्षकों और छात्रों का दिल से स्वागत किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्राचार्य महोदय श्री रेव. फादर जेम्स गीवर्गीस ने मंचस्थ अतिथियों के समक्ष सहृदय स्वागत परिचय एवं टूर्नामेंट के संदर्भ में उत्साह पूर्वक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री सी.एस. बघेल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन पर बधाई दी। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को स्कूल प्रबंधन द्वारा ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इसके पश्चात हमारी शिक्षिका मेघा यदुवंशी एवं सुनिधि श्रीवास्तव द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री संजय शुक्ला ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व एवं क्षमता विकास पर महती भूमिका स्पष्ट की। इसके पश्चात स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि को ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में पुरस्कार वितरण स्वरूप मुख्य अतिथियों द्वारा विजयी टीम एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 6, भिलाई को ट्रॉफी के साथ 35000 रुपए एवं उपविजेता टीम शारदा विद्यालय,रिसाली को ट्रॉफी के साथ ₹25000 प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि एम.जी.एम.सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 6, भिलाई ने शारदा विद्यालय के विरुद्ध 2-1 गोल से विजय प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण के अगले चरण में- बेस्ट गोल कीपर बासुदेव, शारदा विद्यालय, बेस्ट फॉरवर्ड अभिषेक, नालंदा स्कूल, बेस्ट मिड फील्डर निर्भय, शारदा विद्यालय,बेस्ट डिफेंडर दक्ष, एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट सक्षम, एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा मार थियोडोसियस कप गोल्डन बूट भावेश, एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा टूर्नामेंट के समापन की घोषणा की गई। श्री मुकेश श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।