14वें मार थियोडोसियस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के द्वितीय दिवस आयोजित मुकाबले में सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस.एन.जी.वी.बी. सेक्टर-4 को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से पराजित किया।
मैच में सेंट जेवियर्स एच. एस. स्कूल, दुर्ग की ओर से शुभम ने 6 गोल, नमन ने 3 गोल तथा विवेक ने 4 गोल किए। पूरे मैच में सेंट जेवियर्स की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा।
एस.एन.जी.वी.बी. सेक्टर-4 की टीम कोई गोल करने में सफल नहीं रही। इस शानदार जीत के साथ सेंट जेवियर्स एच.एस. स्कूल, दुर्ग ने मुकाबला 13-0 से अपने नाम किया।
मार थियोडोसियस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए दूसरे मुकाबले में एस.ए.जी.एस. रिसाली और माइल स्टोन भिलाई के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
मुकाबले में माइल स्टोन भिलाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस.ए.जी. एस. रिसाली को 4-2 के अंतर से पराजित किया। माइल स्टोन भिलाई की ओर से निर्विघ्न ने 3 गोल तथा रियोन ने 1 गोल किया। वही एस.ए.जी.एस. रिसाली की ओर से यश ने 2 गोल किए।
इस प्रकार माइल स्टोन भिलाई ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए तीसरे मैच में एम. जी. एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।
एम.जी.एम. भिलाई की ओर से भावेश ने 5 गोल दागे। वहीं अनिकेत, दक्ष, मोहम्मद हसनत अली एवं सूर्यांश ने 1-1 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस प्रकार एम.जी.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई ने 9-0 से शानदार जीत दर्ज की।
चौथे मैच में एम.जी.एम. पब्लिक स्कूल, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नारायणा स्कूल बोरसी को 12-1के बड़े अंतर से पराजित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी सभी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों में भी उत्साह का संचार किया। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में भी रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल की अपेक्षा