रामलला के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले 45 श्रद्धालुओं ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

सांसद विजय बघेल ने तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत, सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं

भिलाई। पाटन विधानसभा क्षेत्र के 45 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना होने से पूर्व दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रंजनी बघेल का आशीर्वाद लेने उनके निज निवास सेक्टर-5 भिलाई पहुंचा।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आप सभी का सौभाग्य है कि आपको प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का पुण्य अवसर प्राप्त हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी का भी आप सभी को शुभाशीष प्राप्त हो। प्रभु श्रीराम आप सभी को मानव सेवा और समाज सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भी है। वे सुबह चार बजे से ही विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने कामना की कि छठी मैया की कृपा और आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।

अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की कामना करते हुए कहा कि आप सभी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर सकुशल वापस लौटें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *