छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

भिलाई नगर 15 नवंबर 2026 इस्पात नगरी भिलाई में छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के सेक्टर 7 स्थित कार्यालय में रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक , एसोसिएशन के अध्यक्ष बी बी एस ठाकुर ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक आर पी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबीएस ठाकुर ने उपस्थित सभी सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों का सुख-दुख पूछते हुए सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने अनुभव शेयर किया।
समारोह में व्ही. एस. दवे,पी. एस. तिवारी, भारत भूषण शर्मा, अजीत यादव, वीरेंद्र सतपति, एसोसिएशन के महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार, श्रीकांत द्विवेदी, रविंद्र उपाध्याय, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, जगदीश उइके, विजय शर्मा, सुभाष सिंह गौर, एन.बी. सिंह, सुरेश तिवारी लल्लन सिंह, उमेश अवस्थी, चिंतामणि वैष्णव, राजाराम
भुआर्य, ईश्वरी लाल यदु, सुधाकर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *