बिना भवन अनुज्ञा निर्माण करने वालों पर गिरेगी गाज, सरकारी जमीन से हटेंगे कब्जे


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

भिलाई । नगर निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के निर्माण करने और शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। निगम कमिश्नर एसके सुंदरानी ने इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

कमिश्नर सुंदरानी ने निगम क्षेत्र के दैनिक दौरे के दौरान अवैध निर्माण और शासकीय संपत्तियों पर अनाधिकृत कब्जे के मामलों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित विभाग को ऐसे निर्माणों और कब्जों का सर्वे कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने विशेष दल का गठन करते हुए आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में सहायक राजस्व निरीक्षक सरोजनी यादव और स्वच्छता निरीक्षक अर्जुन पवार सर्वेक्षण करेंगे। दल को प्रतिदिन की कार्रवाई और चिह्नित मामलों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर निगम का बेदखली अमला नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भवन अनुज्ञा के बिना शासन के निर्धारित मापदंडों के विपरीत निर्माण करने वालों तथा शासकीय संपत्ति पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। निगम प्रशासन की इस पहल से अवैध निर्माण और कब्जों पर अंकुश लगाने की तैयारी है।

यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग के विकासचंद्र त्रिपाठी ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *