लोधी समाज के वार्षिक सम्मेलन और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे चंबल के टाईगर प्रीतम लोधी ।
देशभर से स्वजातीय बंधूओ के साथ विवाह योग्य युवक- युवती भी देंगें परिचय।
रायपुर। लोधेशवरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर के तत्वावधान में 22 नवंबर को वार्षिक सम्मेलन, युवक- युवती परिचय सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवं स्मारिका का विमोचन कुम्हारी टोल प्लाजा के पास स्थित लोधेश्वरधाम में होगा। इस अवसर पर ग्वालियर चंबल के टाईगर एवं लोधी समाज के मसीहा प्रीतम सिंह लोधी, विधायक पिछोर ग्वालियर मध्यप्रदेश मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। वहीं बरगी जबलपुर विधायक निरज सिंह ठाकुर, वृन्दावनधाम की महामण्डलेश्वर साध्वी अंबालिका किशोरी प्रमुख अतिथि, पिछोर मध्यप्रदेश की कथावाचक साध्वी राधिका किशोरी लोधी, वृन्दावन धाम के साथ ही लोधी ममता किशोरी आध्यात्मिक वक्ता के रूप में शामिल होंगी।
लोधेशवरधाम के अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे ने बताया कि इस दौरान लोधी समाज की स्वर कोकिला लोधी कल्याणी डहारे नागपुर से अपनी मधुर आवाज से काव्य रचना का पाठ करेंगी। साथ ही जगराता गायिका नारायणगंज से रंजीता लोधी, बालाघाट की बेटी और मंडला मध्यप्रदेश की बहू गंगेश्वरी नगपुरे अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम में चार- चांद लगाएंगी। इसके अलावा कन्हैया मस्करे बालाघाट मध्यप्रदेश की संगीतमय धूनों से कार्यक्रम का आगाज होगा। छत्तीसगढ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिवानी जंघेल राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ की राजगीत अरपा पैरी की धार, महानदी अपार प्रस्तुत करेंगी। प्रतिवर्षानुसार होने वाले कार्यक्रम की अपेक्षा इस साल और भी वृहद रूप में इस आयोजन किया जा रहा है, लोधेशवरधाम की ओर से समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों का बायोडाटा प्रकाशन किया जा रहा है। अपना बायोडाटा ,फोटोग्राफ प्रकाशन के लिए शीघ्रता भेजने का आग्रह समाज की ओर से किया है। इसके साथ ही अपने क्षेत्र से प्रतिभावान छात्रों के अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले समिति, संगठन और संस्थाओं से प्रविष्टियां मंगाए गए है ताकि स्मारिका में उन्हें उचित स्थान मिल सकें।