दुर्ग. दिनांक 03 नवम्बर 2026 को श्री प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में श्री नरेश यदु उपाध्यक्ष, श्री सुमन कुमार कोर्राम सहायक संचालक कृषि एवं श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के 19 सहकारी समितियों के 1275 कृषकों के लिए फसल ऋण किसान क्रेडिट कार्ड पूरक साख सीमा वर्ष 2026-27 से 2028-29 राषि 12.42 करोड़ रु., गौ पालन हेतु नवीन केसीसी साख सीमा वर्ष 2026-27 एवं नवीनीकरण हेतु 89 किसानों को 1.83 करोड़ रुपये।
मत्स्य पालन हेतु 3 कृषकों को 6.75 लाख, बकरी पालन हेतु 3 कृषकों को 4.25 लाख रु., मध्यमकालीन नार्मल ऋण 1 किसान को 2.88 लाख, व्यक्तिगत ऋण 5 अमानतदारों को 32.50 लाख, स्वयं सहायता समूह अंतर्गत ऋण स्वीकृति 4 समूहों को 6.50 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत 1 किसान को 5.00 लाख रुपये. ऋण स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार अन्य हितग्राहियों के मांग अनुसार अकृषि ऋण स्वीकृत किया गया।
बैंक के माध्यम से ऋण नीति अनुसार उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कृषकों के मध्य करने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देश दिया गया ताकि बैंक के माध्यम से इन योजनाओं में अधिकाधिक कृषक लाभान्वित हो। बैठक में सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक एवं श्री एस.पी.वाहने शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।