भिलाई निगम के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर, निगम आयुक्त रोहित व्यास ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए जारी किया आदेश - Balaji 36 News

भिलाई निगम के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर, निगम आयुक्त रोहित व्यास ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए जारी किया आदेश


, निगम के कर्मचारियों को अब 38% मिलेगा महंगाई भत्ता

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। निगम कर्मचारियों के लिए यह सुखद खबर है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शासन ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है इसी के तहत निगम आयुक्त रोहित व्यास ने तत्परता दिखाते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश शीघ्र जारी कर दिया है। अब आने वाले महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता निगम के कर्मचारियों को मिलेगा और उनके खाते में अतिरिक्त राशि के साथ वेतन आएगी। लेखा अधिकारी जीतेंद्र ठाकुर ने बताया कि अगस्त महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता वेतन में जुड़कर कर्मचारी/अधिकारियों को मिलेगा, इसकी तैयारी लेखा विभाग द्वारा कर ली गई है, उन्होंने बताया कि जुलाई का वेतन जो अगस्त में मिलेगा उसमें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ निगम के कर्मचारियों को मिलेगा, इसी के साथ ही कर्मचारियों के तनख्वाह में इजाफा हो जाएगा, लेखा अधिकारी ठाकुर ने बताया कि प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते के हिसाब से 5000 से 6000 के मध्य, द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को 3500 से 4500 हजार के बीच, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों 3000 के समीप और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 2 से ढाई हजार के मध्य की राशि अगले वेतन में जुड़कर मिलेगा। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शासन से आदेश जारी होते ही प्रकरण को आयुक्त के समक्ष रखते हुए शीघ्रता का परिचय दिया और आदेश जारी कराने के लिए फाइलों की प्रक्रिया पूर्ण कराई। निगम आयुक्त के जारी आदेश के तहत सातवें वेतनमान में 5% की बढ़ोतरी की गई है पहले 33% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल रहा था लेकिन अब बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ 38% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा।
जनसंपर्क अधिकारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *