भिलाई, छत्तीसगढ़: संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवरात्रि के उत्साह, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक नृत्य का शानदार संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में श्री संजय रूंगटा, चेयरमैन; श्री संकेत रूंगटा, डायरेक्टर; एवं श्रीमती हर्षा रूंगटा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रीति नवीन यादव ने किया। इस अवसर पर RCST, RIPS/RIPSR, RCSDR, RISM, RITI, RSRRCET एवं RPS के डायरेक्टर्स, डीन, प्राचार्य और संकाय सदस्य उपस्थित रहे। लगभग 1,500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चेयरमैन श्री संजय रूंगटा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं नृत्य गुरु डॉ. राखी रॉय, संस्थापक नृत्यधाम, तथा श्री धर्मेश शाह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में गरबा ग्रुप, डांडिया कपल, गरबा कपल, सर्वश्रेष्ठ परिधान तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। गरबा ग्रुप प्रतियोगिता में RCST के तामेश्वर, रोशनी, शाहिद, हर्ष, शिवानी, गायत्री, दामिनी और सिमरन विजेता रहे, जबकि RCSDR की स्वप्ना, रितिका, सिमी, तितस, श्रेया और स्नेहा उपविजेता रहे ।
डांडिया कपल प्रतियोगिता में RIPSR के मधुर एवं विभा विजेता बने। गरबा कपल प्रतियोगिता में RITI के हेमलता एवं दुष्यंत विजेता तथा शारदा एवं आकांक्षा उपविजेता रहीं। प्रियांशु एवं साक्षी को सर्वश्रेष्ठ परिधान तथा हिमांशु एवं विद्धि को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंकित तिवारी एवं उनके बैंड की शानदार लाइव प्रस्तुति रही, जिसका विद्यार्थियों और अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया। संगीत, नृत्य और उल्लास से भरी यह शाम सभी के लिए यादगार रही
संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1