सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी माइन्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से खदान परिसर स्थित हेलीपैड क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (राजहरा) श्री चिंतला श्रीकांत ने किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (नंदिनी माइन्स) श्री सुधाकर जामुलकर, उप महाप्रबंधक (नंदिनी माइन्स) श्री ओमन टेटे, सहायक महाप्रबंधक (नंदिनी माइन्स) श्री अलंकार भिवगड़े व श्री अजय चतुर्वेदी तथा उप प्रबंधक (नंदिनी माइन्स) श्रीमती लिप्सामयी सहित नंदिनी माइन्स के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य हरित क्षेत्र में वृद्धि करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रदूषण को कम करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वृक्षारोपण के माध्यम से प्राकृतिक परिवेश को समृद्ध बनाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
नंदिनी माइन्स प्रबंधन द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस प्रकार के सामूहिक प्रयास हरित परिवेश के विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।