बीएसपी से लोहा चोरी की खबरें भ्रामक, CISF की कड़ी सुरक्षा में चोरी असंभव: ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

*भिलाई, 12 अक्टूबर।* भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी की खबरों को भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।

एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा, “बीएसपी में CISF की कड़ी निगरानी और जांच सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई है, जिसके बीच प्लांट से चोरी होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।”

मलकीत सिंह ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन की किसी भी गाड़ी को आज तक चोरी करते हुए अथवा सेल का लोहा बेचते हुए नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के एसोसिएशन का नाम इस मामले में जोड़ा जाना गलत है।

*पांडे कबाड़ी के यहां मिले लोहे पर सफाई*

पांडे कबाड़ी के गोदाम में सेल का लोहा मिलने के मामले पर उन्होंने कहा, “यह लोहा सेल के अधिकृत ट्रेडर्स के गोदाम से दूसरे राज्यों में ले जाने वाली गाड़ियों से चोरी होने की संभावना है, जिसकी जांच होनी चाहिए। एसोसिएशन इस प्रकार की चोरी का पूर्णतः विरोध करता है।”

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और बिना सबूत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को बदनाम न किया जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *