https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज रविवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर माता के भक्त सुबह से देवी मंदिरों में दर्शन करने लिए पहुंच रहे हैं। राजधानी रायपुर की बात करें तो पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर,दंतेश्वरी मंदिर कुशालपुर,आकाशवाणी चौक काली माता मंदिर,बंजारी माता यूनिवर्सिटी,बंजारीधाम रांवाभाटा,कालीबाड़ी मां काली,कंकाली माता कंकाली पारा से लेकर शहर के छोटे-बड़े सभी देवी मंदिरों में पहले दिन से ही आस्था का सैलाब नजर आ रहा है। सुबह घट स्थापना के बाद ही ज्योत प्रजव्वलन भी हो गया है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। अब पूरी नवरात्रि यह सिलसिला अनवरत चलेगा।