विधायक ललित चंद्राकर जी के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रवासियों को ₹14.39 करोड़ की सौगात दी


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पहल लाई रंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र को दी ₹ 14.39 करोड़ की सौगात

“क्षेत्र की जनताओं को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है” – विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी हमेशा से क्षेत्र की जनता की मांग को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं। आज फिर उन्होंने जनता की आवाज बनकर दुर्ग प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के समक्ष क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत – जलाशयों के जीर्णोद्धार की मांग को रखा।
विधायक जी की इस मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी ने सहजता से स्वीकार करते हुए आज बड़ी घोषणाएं की –
1. तिरगा जलाशय जीर्णोद्धार – 4.71 करोड़*
2. गनियारी जलाशय जीर्णोद्धार – 4.71 करोड़
3. रिसाली-उमरपोटी जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग – 4.97 करोड़
इन तीनों योजनाओं के निर्माण हो जाने से सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। किसानों को भरपूर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जल स्तर में सुधार होगा और खेतों तक पानी पहुंचने से पैदावार में वृद्धि होगी। साथ ही रिसाली, उमरपोटी, तिरगा, गनियारी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
साथ ही क्षेत्र की जनता और विधायक ललित चंद्राकर जी की मांग के अनुरूप इन कार्यों की भी स्वीकृति प्रदान की गई है –
. ग्राम उमरपोटी में 33/11 के.व्ही. का नया विद्युत सब-स्टेशन प्रस्तावित।
. उतई वितरण केन्द्र के ग्राम धनोरा में नया वितरण केन्द्र खोलने की घोषणा।

साथ ही रिसाली निगम क्षेत्र के लिए –
. वृहद पेयजल योजना -* रिसाली निगम के 40 वार्डों की पेयजल के लिए भिलाई निगम पर निर्भरता समाप्त होगी। रिसाली का अपना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनने से आने वाले 35 वर्षों तक जल समस्या से निजात मिलेगी।
. मिशन क्लीन सिटी – वर्तमान में सफाई व्यवस्था एजेंसी के माध्यम से हो रही है जिसमें आय से अधिक खर्च हो रहा है। दुर्ग निगम की तर्ज पर रिसाली में भी मिशन क्लीन सिटी योजना लागू होगी, जिससे स्थानीय स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा – “क्षेत्र की जनताओं को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। आज मुख्यमंत्री जी ने हमारी बात को सम्मान दिया, इसके लिए मैं दुर्ग ग्रामीण की समस्त जनता की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *