सेल एम्पलाईज टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2026-27 में भाग लेने भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम के चयन हेतु क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को बीएसपी स्टील क्लब, सेक्टर-8, भिलाई में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह स्पर्धा सायं 6:00 बजे से आयोजित होगी।
इस्को इस्पात संयंत्र, बर्नपुर द्वारा 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक बर्नपुर में आयोजित होने वाली उक्त चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए बीएसपी टीम का चयन इस स्पर्धा के माध्यम से किया जाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित पुरुष एवं महिला कार्मिक, जो चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे 12 अक्टूबर 2026 को सायं 6:00 बजे तक बीएसपी स्टील क्लब, सेक्टर-8, भिलाई में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक रहेंगे।