https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना ने अपने संचालन का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। 04 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सेवा का शुभारंभ किया था।
बस्तर एवं सरगुजा संभाग से शुरू हुई इस सेवा ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाने और गांवों को शहरों से बेहतर तरीके से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।