भिलाई 03 चरोदा निगम के सोमनी वार्ड में लगेगा सेवा संकल्प अभियान का शिविर


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

छत्तीसगढ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त निर्देश तथा जिला प्रशासन दुर्ग से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुशरण में नगर पालिक निगम भिलाई 03 चरोदा प्रशासन द्वारा निरंतर “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न आयोजन जैसे स्वच्छता कार्य, सफाई करने सार्वजनिक एवं सामाजिक प्रयास सहभागिता शामिल है, साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प के तहत शासन की समस्त कल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाना प्रमुख उद्देश्य है। सेवा सकंल्प अभियान अंतर्गत “सेवा सेतू शिविर” दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को वार्ड कं. 38 सोमनी के सामुदायिक भवन में आयोजित किया जायेगा। जिसमें वार्ड के 31 से 40 तक के समस्त नागरिकों से उनके मांग और शिंकायत संबधी आवेदन स्वीकार किये जायेगें। उक्त शिविर में निगम स्तर के सभी विभागीय कर्मचारी अपने काउंटर पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्या संबंधी आवेदनों का निराकरण करेंगें। भिलाई 3 चरोदा निगम प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से यह अपील की गयी है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनांक 06 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को सोमनी में आयोजित होने वाले “सेवा सेतू शिविर” में पंहुचकर अपनी समस्या मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत करें जिनका निगम द्वारा शीघ्रतापूर्वक निराकरण नियमानुसार किया जायेगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *