चरोदा : पुरानी दादर रोड का भूमिपूजन चरोदा की बहुप्रतीक्षित पुरानी दादर रोड के नवनिर्माण का आज विधिविधान से भूमिपूजन किया गया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। माननीय दुर्ग सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुए। बता दे कि यह रोड हमेशा चर्चा का विषय बना रहा क्योंकि यह रोड जो है रेलवे की जमीन से होकर जा रही हैअर्थात बिना एनओसी कार्य नहीं हो पाएगा, इस पर भिलाई चरोदा के पार्षद गण भाजपा के अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता गण माननीय सांसद विजय बघेल जी से मुलाकात की उपरांत माननीय बघेल जी रेल्वे डी आर एम से चर्चा करते हुए लोगों की परेशानी को बताते हुए उन्होंने कहा कि जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बनी उस समय मैं भिलाई चरोदा पालिका का अध्यक्ष था। जिस समय कॉलोनी बनी तब इसी रोड को दिखाकर जनता को बताया गया था कि हनुमान मंदिर के सामने से 500 मीटर की दूरी पर कॉलोनी बनेगी। लोगों की परेशानी को देखते हुए यह तय हुआ की हनुमान मंदिर वाला पुराना रास्ता ही रोड बनना चाहिए इस तरह से वह रेलवे डीआरएम से चर्चा कर एन ओ सी की मांग की, इस तरह से इस पुरानी रोड की एन ओ सी मिला और इसके लिए लगभग 50 लाख रुपए की लागत के बजट से यह रोड का निर्माण होना ह।लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे क्षेत्र से जुड़ी अनुमति के चलते सड़क का निर्माण लंबे समय से अटका हुआ था। सांसद विजय बघेल की पहल के बाद रेलवे प्रशासन से एनओसी मिलने पर अब पुरानी सड़क पर ही नवनिर्माण का रास्ता साफ हुआ है। सड़क बनने के बाद चरोदा, दादर रोड और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित आसपास के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। बहरहाल
भूमिपूजन के साथ ही अब क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया है। जिसका भूमि पूजन माननीय सांसद विजय बघेल की हाथों से किया गया इस कार्यक्रम में
में नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, आयुक्त डीएस राजपूत, पुर्व अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल जी, चरोदा भाजपा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर, भिलाई 3भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव वार्ड पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।