राधा अष्टमी में बच्चों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

पूरे देश में राधा अष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें दुर्ग की जन समर्पण सेवा संस्था जिसका उद्देश्य एवं कार्य जरूरतमंदों की सेवा करना है इस संस्था ने इस पर्व में भी एक अलग आयोजन करके पूरे शहर में एक मिशाल कायम की, जन समर्पण सेवा संस्था ने राधा अष्टमी के अवसर पर दुर्ग की 3 स्कूल के 400 से अधिक बच्चों को भोजन कराकर जरूरत की सामग्री का वितरण किया

संस्था के अर्जित शुक्ला सुजल शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर शासकीय प्राथमिक स्कूल, पंचशील नगर दुर्ग सरदार पटेल स्कूल लाल बहादुर प्राथमिक शाला के 400 से अधिक स्कूली बच्चों को जरूरी सामान और भोजन प्रसाद वितरित किया।
इस सेवा में सबसे पहले सरदार पटेल स्कूल लाल बहादुर स्कूल के बच्चों को 15 गाड़ी में 200 से अधिक बच्चों को पंचशील नगर दुर्ग की शासकीय प्राथमिक स्कूल में एकत्रित किया गया जहां कुल 400 बच्चों को एकत्रित किया गया तत्पश्चात सभी बच्चों को बैठाया गया फिर सभी बच्चों ने भोजन मंत्र पढ़ा फिर सभी बच्चों से राधा माता की जय घोष किया उसके बाद सभी बच्चों को भोजन कराया गया भोजन कराके सभी बच्चों को टिफिन बॉक्स वाटर बॉक्स पेन पेंसिल चॉकलेट एवं शैक्षिक और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित का किया जिसको पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर बच्चों से सेवा की प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही साथ स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने इस सेवा में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं बच्चों को भोजन वितरण में सहयोग दिया..
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी सुयश तिवारी राधा भक्त मनीष साहू पार्षद कुलेश्वर साहू पार्षद राम भाऊ गिरधर शर्मा मनोज गुप्ता लाला दिनेश शर्मा अर्जित शुक्ला ईशान शर्मा आशीष मेश्राम सुजल शर्मा संजय सेन शैलेश साहू विक्की राजा साहू शेर सिंह कुशवाह मयंक प्रसाद सोनू राजपूत शशांक चंद्राकर आयुष अग्रवाल आदित्य भारद्वाज राजेंद्र ताम्रकार मंटू गुप्ता एवं सभी स्कूल के प्रधान पाठक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे..


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *