दुर्ग, 16 सितम्बर 2026/ राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। जिले में सांसद श्री विजय बघेल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाएगा