डा.बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रेरक संदेश पे बेक टू दि सोसायटी के संदेश को चरितार्थ करते हुए डॉ. अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के निरंतर बढ़ते सहयोगी कदमो से जरूरतमंद छात्र छात्राओ मे भी उत्साह का वातावरण बन गया है। सहयोग प्रदान किये जाने की इस कड़ी मे गत दिवस 13 सितंबर को डा.आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई मे नीट की प्रशिक्षु छात्रा प्राची हिरकने को 20,000/- रुपए का चेक सोसायटी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अजय गणवीर अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी भिलाई,विनोद वासनिक अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई,सुभाष बंसोडकर कोषाध्यक्ष डॉ अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी, संजय मेश्राम महासचिव, संतोष खापर्डे अंकेक्षक ,किरण सुखदेवे उपाध्यक्ष,सिन्धु वैद्य,नेहा सोनकामले,कविता जाम्बूलकर,अनामिका रंगारी,सुनंदा गजभिए , निवेदिता महेश्वर,प्रतिभा बंसोड,रमेश बरसागड़े, के के बंसोड, किरण वैद्य,प्रदीप सोमकुंवर, सतीश पगारे, जालेंद्र ऊके एवं भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।