दुर्ग दिनांक 14.09.2026 को बैंक मुख्यालय सभा भवन में सहकारी जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों की बैठक श्री प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग द्वारा ली गई जिसमें। जिसमें 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाये जाने की जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम दिनांक 17.09.2026 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘‘सहकारिता के दीप’’ जलाकर मनाया जाना है। उक्त दिवस में बैंक कार्यक्षेत्र अंतर्गत प्रधान कार्यालय दुर्ग, नोडल कार्यालय जिला बालोद/बेमेतरा जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा अंतर्गत 73 शाखाओं के साथ सभी प्राथमिक कृषि/विपणन/बुनकर/औद्योगिक/मत्स्य/उपभोक्ता एवं अन्य सहकारी समितियों में 101 दीप का प्रज्जवलन सायं 7 बजे बैंक/समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष/प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में समिति के कार्यक्षेत्र के कृषक सदस्यों को सादर आमंत्रित कर तिलक लगाकर स्वागत करना है।
बैठक में श्री नरेश यदु, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग, श्री मुकेश ध्रुव संयुक्त आयुक्त सहकारिता दुर्ग संभाग, श्री लखनलाल गुरुपंच, पूर्व संचालक, श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री संजीव तिवारी, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, श्री जयनारायण बस्तरिया संभाग संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, श्री यषवंत कुमार वर्मा सहकारिता प्रकोष्ठ धमधा, श्री राजेन्द्र यादव महामंत्री किसान मोर्चा जिला दुर्ग, श्री मुकेश बेलचंदन, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, श्री कुलदीप साहू प्राधिकृत समिति परसदा, श्री कुलेश्वर चन्द्राकर प्राधिकृत गोरकापार, श्री शीतल कुमार चन्द्राकर, वरिष्ठ किसान श्री अशोक कुमार (पप्पु यादव) जिला संयोजक सहकारिता, श्री तिलक राम निषाद मिडिया प्रभारी सहकारी प्रकोष्ठ जिला बालोद, श्री श्यामलाल साहू, संयोजक सहकारी प्रकोष्ठ दुर्ग, श्री सुरेन्द्र देशमुख जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद, बैंक अधिकारी श्री हृदेष शर्मा, श्री एस.के.निवसरकर, सुश्री कुसुम ठाकुर, आर.के.वारे, नोडल अधिकारी बेमेतरा, श्री होमंत पटेल सहायक नोडल बालोद उपस्थित रहें।
