वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस सियानसदन टाटा लाइन कोहका में संपन्न हुआ


वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस सियानसदन टाटा लाइन कोहका में संपन्न हुआ। अतिथियों के द्वारा श्रीगणपति एवं भारत माता की छायाचित्रों पर माल्यार्पण तथा मंगलदीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुभाष साव, (संचालक होटल अमित इंटरनेशनल, भिलाई )एवं विशेष अतिथि श्रीविजय साहू (पूर्व सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन), श्री शुभंकर विश्वास, (छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी हेल्पेज इंडिया रायपुर ),श्री गिरवर बंटी साहू, (सभापति नगरपालिक निगम भिलाई ),श्री सुमन सागर सिन्हा, (प्रतिनिधि वार्ड पार्षद)
थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गजानंद साहू, अध्यक्ष भिलाई, वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा किया गया। श्री सुभाष साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी का आशीर्वाद हम को सदा मिलता रहता है। अपने संबोधन में श्री विजय साहू सदस्य क्रेडा ने कहा की सभी सूख दुख के पलों में आपके सभी कार्यक्रमों में शामिल होता हूं और वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों एवं ऊर्जा का राज्य सरकार को व्यापक उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सभी अतिथियों का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर भिलाई महासंघ के उपाध्यक्ष श्रीमती मंदा वाष्णिकर, श्री बलवीर सिंह सहगल, श्री जेआर साहू, श्री बलविंदर सिंह, श्री महेंद्र कुमार सोनवानी, श्री बाबूलाल साहू, श्री जोहनलाल साहू, श्री युवराज साहू, श्रीमती अर्चना मूले,
श्रीमती छाया विश्वकर्मा, डॉ कांतीलाल विश्वकर्मा, श्री मुकेश कुमार कोहका के अध्यक्ष श्री दुलारदास, श्री शिवप्रसाद साहू, श्रीमती ईश्वरी साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, श्री अनंत राम वर्मा, श्री मानी मानिकपुरी सहित सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक गन उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *