न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति, सेक्टर-2 भिलाई द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना एवं गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष समिति द्वारा गणेश उत्सव का 42वाँ वर्ष मनाया जा रहा है।
इस वर्ष गणेश उत्सव के अवसर पर समिति द्वारा तारापीठ स्थित मनोकामना मंदिर की थीम पर आकर्षक एवं भव्य पंडाल तथा झांकी का निर्माण कराया गया है। झांकी को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इस झांकी का मुख्य उद्देश्य पेड़-पौधों एवं हरियाली का संरक्षण करना तथा पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। साथ ही प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण का संदेश भी झांकी के माध्यम से दिया जा रहा है।
समिति का प्रयास है कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों की सुरक्षा एवं पक्षियों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति आमजन को जागरूक किया जा सके।
दिनांक 13.09.2026
विनीत
न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति
सेक्टर- 2, भिलाई
अध्यक्ष
जे. श्रीनिवास राव (पूर्व पार्षद)
मो.नं.
9300123453, 7000032953