सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा दरबार मोखली मंडल की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक आयोजित


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक दरबार मोखली में आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। बैठक में जिला महामंत्री अध्यक्ष दिलीप साहूजी, मंडल प्रभारी दिव्या कलिहारी जी मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू जी, महामंत्री डॉ सुरेश साहू ,भागवत सिन्हा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू, संयोजक पोशु निर्मलकर सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, संघर्ष और समर्पण को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित किया है। राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर कश्मीर में राष्ट्रध्वज फहराने तक उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस का परिचय दिया। जब कश्मीर में आतंकवाद हावी था और राष्ट्रध्वज फहराना चुनौती माना जाता था, तब नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी राष्ट्रहित में साहसिक संकल्प लिया।
सांसद बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत को पुनः वैभव के शिखर पर ले जाने तथा 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। सेवा संकल्प अभियान को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मंदिरों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि दरबार मोखली मंडल ‘मन की बात’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन में दुर्ग जिले में अग्रणी रहा है। इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान में भी मंडल को जिले में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रयास करें।
इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *